main newsआज की अच्छी खबरएनसीआरदिल्ली
यशवंत सिन्हा को पछाड़ द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव,पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। 64 प्रतिशत वोटों के साथ उन्होंने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। चुनाव अधिकारी पी सी मोदी ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत वोट मिले।
द्रौपदी मुर्मु का देश का पहला आदिवासी राष्ट्रपति बनने का रास्ता तय हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके केबिनेट की सहयोगियों ने उनसे मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। दरअसल देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति देने का श्रेय लेकर भाजपा बड़ा सियासी लाभ हासिल करने के साथ ही अपने विस्तार का रास्ता भी तय करना चाहती है।