भाजपा राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने ली राज्यसभा में शपथ

भाजपा की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने गुरुवार को पहली बार सांसद के तोर पर राज्यसभा में शपथ ग्रहण की है। दर्शना सिंह यूपी के काशी क्षेत्र के चंदोली से आती हैउन्‍होंने 1996 में पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से हिस्‍ट्री में एमए किया है। कुछ समय के लिए उन्‍होंने आकाशवाणी और दूरर्शन के इलाहाबाद केंद्र पर काम किया है।

दर्शना सिंह के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2008 में हुई। इसके बाद साल 2011 में वह चंदौली जिले की मह‍िला मोर्चा अध्‍यक्ष बनीं। साल 2013 में वह महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्‍य, साल 2015 में भाजपा काशी क्षेत्र की मंत्री और साल 2018 में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष बनीं।