दुनियापाकिस्तानबॉलीवुडमनोरंजनसेलेब्रिटी

मशहूर गायिका रेशमा ‌का निधन

पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेशमा का लाहौर के अस्पताल में रविवार तड़के निधन हो गया। रेशमा को गले का कैंसर ‌था और वह लंबे समय से बीमार थीं।

रेशमा ने सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ में मशहूर गाना ‘लंबी जुदाई…’ गाया था। इस गाने के बाद वह बेहद लोकप्रिय हो गईं।

रेशमा का जन्म राजस्‍थान के बीकानेर में 1947 में हुआ था। उनके पिता हाजी मुश्ताक ऊंट कारोबारी थे।

रेशमा का परिवार मूल रूप से बंजारा जनजाति का था। बाद में इस परिवार ने इसलाम धर्म कबूल कर लिया। बीकानेर के बाद यह परिवार कराची में रहने लगा।

रेशमा के नामचीन गानों में ‘दमा दम मस्त कलंदर, हाय हो रब्बा नहीं लगदा दिल मेरा, अंखियों को रहने दो अंखियों दे…’ प्रमुख हैं।

रेशमा के निधन पर बॉलीवुड के कई हस्तियों ने शोक जताया है। सुभाष घई ने कहा कि रेशमा की आवाज में एक अलग ही तरह की मासूमियत और समर्पण था। वह हमेशा हमारे साथ रहेंगी।

 

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button