main newsआज की अच्छी खबरएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट

भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान में बिसरख मंडल 24 वे स्थान पर

भाजपा उत्तरप्रदेश द्वारा चलाये जा रहे “माइक्रो डोनेशन अभियान” के तहत प्रदेश में भाजपा संगठन के कुल 99 जिलों के कुल 1918 मंडलो में से जिला गौतमबुद्ध के बिसरख मंडल(ग्रेटर नोएडा वेस्ट) ने 24वां स्थान प्राप्त हुआ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि संगठन व शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार इस अभियान में अधिक से अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य प्राप्त करना था। जिसमें मंडल के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने समर्पण के साथ इस लक्ष्य को हासिल कर जिला गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा दादरी, जेवर व नोएडा में पहला तथा सम्पूर्ण प्रदेश के 1918 मंडलों में से 24वां स्थान हासिल किया।


गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने के बाद कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं तथा जनता से भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button