
चार राज्यों मे मिले प्रचंड बहुमत से खुश हो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कालकाजी क्षेत्र में विजय यात्रा निकाली। इसमें विचार परिवार से जुड़े सभी लोग साथ आये। नेहरू प्लेस से डबल स्टोरी, कालकाजी, गोविन्दपुरी, एक्सटेंशन, व गिरिनगर तक बाइक, पैदल व गाड़ियों में लोग जय श्री राम, तथा मोदी-योगी की जय जयकार करते निकले।

पूरी यात्रा में समस्त नगरवासियों का भी पूरा उत्साह दिखखयी दिया व उन्होंने कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें भरपूर प्यार दिया। यात्रा के संयोजक व संभावित उम्मीदवार डा राजश गणेश पार्थसारथी ने बताया कि रामराज्य की परिकल्पना सें बढ़ रहे भाजपा परिवार को आनेवाले निगम चुनाव में इस परिणाम का लाभ मिलनेवाला है।
लोग स्वच्छ, स्वस्थ, व भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली के लिये भाजपा को वोट करने का मन बना चुके हैं। यात्रा में धर्मबीर सिंह, योगिता सिंह, रश्मि सेठी, रविन्द्र कांगड़, मुकुल आनंद, मनोज पांडेय, योगेश खुराना, हरीश मिड्डा, ज्योत्सना गोगिया और अनेक कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण भागीदारी कर इसे सफल बनाया।