नोएडा सेक्टर 63 में एलईडी बल्ब बनाने वाली कंपनी में फटा अवन, 2 कर्मचारी झुलसे
नोएडा सेक्टर 63 में एलईडी बल्ब बनाने वाली कंपनी में अवन फटने से 2 कर्मचारियों के झुलसने का समाचार है
पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर-63 क्षेत्रान्तर्गत फाइन टेक्नोलॉजी प्रा0लि0 में लगे ऑवन (बल्ब सुखाने की मशीन) की छत फट जाने के कारण कंपनी के 02 कर्मचारी घायल हो गये जिनको अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। कोई जनहानि नहीं है। थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।