main newsUP election 2022
सीतापुर से आया पहला परिणाम, भाजपा के सुरेश राही ने सपा के रामहेत भारती को हराया

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। अभी तक के रुझानों में UP में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 123 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी ने 68 हजार से वोटों से बढ़त बनाए हुए है। करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव करीब 35 हजार वोटों से आगे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। वहीं, सीतापुर से पहला नतीजा आ गया है।
उत्तर प्रदेश चुनावो मे सीतापुर से सबसे पहले हरगांव विधानसभा क्षेत्र से जीत का संदेश आया है। गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेश राही विजयी जीत गए हैं। करीब 33000 वोटों से जीत गए हैं। सपा प्रत्याशी रामहेत भारती दूसरे नंबर पर रहे।