
कोरोना वायरस का कहर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर तक पहुंच गया है. प्रियंका ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि उनके परिवार के एक सदस्य और उनके एक स्टाफ सदस्य संक्रमित हैं इसके बाद प्रियंका ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने कुछ दिनों के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी की महासचिव हैं और उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। पिछले हफ्ते, प्रियंका और उनके भाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 से मरने वालों के परिवारों को मुआवजे की मांग की और कहा कि यह पीड़ितों को न्याय की दिशा में पहला कदम होगा।