स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायक और नेताओ ने छोड़ी भाजपा, पार्टी में मची भगदड़

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद पार्टी नेताओं में भगदड़ मच गई है |बड़ी संख्या में भाजपा के नेता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में जा रहे हैं |
आज उत्तर प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण मंत्री व प्रदेश के मौर्य समाज में सर्वमान्य नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने मंत्री पद से त्यागपत्र के बाद पार्टी छोड़ने की घोषणा की
सबसे बड़ा सर्वे : यूपी में 10 मार्च को किसकी बनेगी सरकार#UPElections2022 #NCRKhabar @BJP4UP @MediaCellSP @AamAadmiParty @INCUttarPradesh
— NCRKHABAR (@NCRKHABAR) January 11, 2022
उनके साथ भाजपा छोड़ने वालों में शाहजहांपुर से विधायक रोशनलाल भी शामिल है| इतना ही नहीं उनके खास माने जाने वाले अनिल मौर्य ने भी भाजपा छोड़ दी है राजनैतिक विश्लेषकों की माने तो अभी आने वाले दिनों में 2017 में बसपा से आए कई और विधायक भाजपा छोड़ सकते है
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट करके स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत किया है माना जा रहा है कि उनके पुत्र को भी पार्टी टिकट देगी
सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 11, 2022
सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा#बाइसमेंबाइसिकल pic.twitter.com/BPvSK3GEDQ
