main newsUP election 2022आज की अच्छी खबरग्रेटर नॉएडाग्रेटर नॉएडा वेस्ट

कांग्रेस में बगावत, दादरी में दीपक चोटीवाला को टिकट मिलते ही डा महेंद्र नागर हुए सपाई

रविवार को समाजवादी पार्टी ने दादरी में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और नागर हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर महेंद्र नागर सपा में शामिल हो गए है डॉक्टर महेंद्र नागर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के खास रहें है।

डॉ नागर दादरी सीट से कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे और उसी के चलते सारी तैयारियां कर रहे थे लेकिन कुछ दिन पहले ही प्रियंका गांधी की पसंद दीपक चोटीवाला को यहां से कांग्रेस ने टिकट दिया था तभी से कांग्रेस में बगावत की बू आने लगी थी और अंततः डॉक्टर महेंद्र नगर समाजवादी साइकिल पर सवार हो गए

डॉक्टर महेंद्र नागर के पार्टी में आने से दादरी में सरपट दौड़गी राजकुमार भाटी की साइकिल

डॉक्टर महेंद्र नागर के पार्टी में आने से दादरी सीट पर समाजवादी उम्मीदवार राजकुमार भाटी को फायदा होता दिख रहा है माना जा रहा है कि दादरी विधानसभा सीट पर डॉक्टर महेंद्र नागर के सपा के साथ आने से राजकुमार भाटी की साइकिल अब दौड़ती नजर आने लगी है दो बड़े नेताओं एक साथ आने से दादरी ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक तेजपाल नागर को कड़ी टक्कर मिल सकती है ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की नाराजगी को यह जोड़ी अपने पक्ष में कर सकती है ऐसे में दादरी सीट पर मुकाबला अब रोचक होने जा रहा है

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button