अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नोएडा महानगर ग्रेटर नोएडा ने जिले में अटल संकल्प यात्रा का किया आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले में नोएडा में ग्रेटर नोएडा में अटल संकल्प यात्रा का आयोजन किया
नोएडा में भाजपा युवा मोर्चा में निकली यात्रा
नोएडा महानगर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में श्रद्धेय अटल जी की 98 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में नोएडा महानगर में बाइक यात्रा का आयोजन किया॥ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी एवं भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ,भाजयुमो उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र प्रभारी बबिता फोगाट ने सर्वप्रथम प्रेस कॉन्फ्रेंस की तत्पश्चात यात्रा को ध्वज दिखा करके यात्रा का शुभारंभ किया॥ बाइक यात्रा नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 से आरंभ होकर नोएडा महानगर के आठों मंडलों से गुजरते हुए सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर समाप्त हुई।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज नोएडा में बाईक यात्रा श्रद्धेय अटल जी की स्मृति में निकाली जा रही है, श्रद्धेय अटल जी का विराट व्यक्तित्व भारत के सभी नागरिकों को प्रोत्साहित करता है
ग्रेटर नोएडा में भाजपा युवा मोर्चा ने दिखाया दम
ग्रेटर नोएडा में बिसरख ब्लॉक से भाजयुमो अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में 137 मोटरसाइकिल सवारों से निकाली गई। जहां से निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम व तुलसी पूजन करवा कर गांव जलालपुर होते हुए बाइक रैली का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह बिसरख मोड, हरिश्चंद्र का बाग, पटवारी का बाग, बादलपुर, धूम मानिकपुर, नगर पालिका, दादरी तहसील, गुर्जर कॉलोनी गेट, बालिका इंटर कॉलेज दादरी, चिटहेरा, दादरी रेलवे रोड, तिलपता गाँव,तिलपता गोल चक्कर, व फिर भाजपा कार्यालय पर समापन हुआ।

सम्पूर्ण यात्रा को नोएडा ग्रेटर नोएडा की जनता अपार स्नेह प्राप्त हुआ॥ यात्रा के दौरान पूरा शहर अटल जी की कविताओं को पुनः सुनकर भावविभोर हो गया।
यात्रा में भाजयुमो उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री अचिन गौतम, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री उमेश त्यागी चंदगीराम यादव, डिम्पल आनंद, युवा मोर्चा जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा भाजयुमो जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव महामंत्री अनुज प्रधान मोहित शर्मा अर्पित मिश्रा नरेंद्र जोगी नवीन मिश्रा प्रवीण चौहान रितेश वर्मा सत्यम सिंह आदेश त्यागी साधना शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे