पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने सभी जनपद वासियों को दीपावली के अवसर पर दी शुभकामनाएं

NCRKhabar Mobile Desk
1 Min Read

जिला अधिकारी सुहास एल वाई ने जनपद के समस्त नागरिकों को रोशनी के त्योहार दीपावली के शुभ अवसर पर अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहां है कि दीपावली का पर्व सभी नागरिकों के जीवन में सुख एवं समृद्धि लेकर आए तथा सभी जनपद वासी स्वस्थ रहें।

उन्होंने कहां है कि दीपावली का पर्व हमें सभी के जीवन में रोशनी एवं आपसी सद्भाव का संदेश देता है। सभी जनपद के नागरिक दीपावली के त्यौहार को आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। इसी कामना के साथ जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी है।

रोशनी के त्योहार दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने जनपद के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व जनपद के सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लेकर आए और सभी स्वस्थ रहें। सभी नागरिक शांतिपूर्वक आपसी सद्भाव के साथ दीपावली के त्यौहार को मनाएं। पुनः पुलिस कमिश्नर ने सभी जनपद वासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी है

Share This Article
हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है