main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडाग्रेटर नॉएडा वेस्ट

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलने पहुंचे गौतमबुद्ध नगर युवा जिला अध्यक्ष के दावेदार, अन्नू पंडित ही हो सकते है एक बार फिर से युवा जिलाध्यक्ष

गौतम बुध नगर की दोनो युवा जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदार भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से दिल्ली के होटल ताज में मिलने पहुंचे । जानकारी के अनुसार सभी ने एक दो दिन में घोषित होने वाले जिलाध्यक्ष के लिए अपने अपने नामो की घोषणा हेतु ही ये परिक्रमा की

भाजपा के सूत्रों से एनसीआर खबर को मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित को एक बार फिर से जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने टी शर्ट पहने अन्नू पंडित को कुर्ता पजामा में ही अच्छे लगने की बात कह कर उनको एक तरीके से संकेत दिया कि उनका दोबारा युवा जिला अध्यक्ष बनना तय है फिर भी अगर किसी वजह से हालात बदलेंगे तो चेतन वशिष्ठ का नाम भी रेस में सबसे आगे चल रहा है उस केस में अनु पंडित को भाजपा की जिला मुख्य टीम में शामिल किया जा सकता है दरअसल भाजपा जिला टीम में उपाध्यक्ष के 2 पद खाली हैं। ऐसे में अगर किसी वजह से अन्नू पंडित युवा जिला अध्यक्ष नहीं बनेंगे तो उनको वहां एडजस्ट किया जा सकता है लेकिन फिर भी भाजपा के सूत्रों के अनुसार अन्नू पंडित के दोबारा युवा जिला अध्यक्ष बनने की संभावना सबसे ज्यादा बताई जा रही है हालांकि इनके अलावा राज नागर और मोनू गर्ग का दावा भी मजबूत बताया जा रहा है लेकिन ब्राह्मण वोट दावेदारी के चलते अन्नू पंडित सबसे आगे चल रहे हैं

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button