main newsउत्तर प्रदेशभारतलखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले जल पुरूष राजेन्द्र सिंह

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज जल पुरूष राजेन्द्र सिंह ने भेंट की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव ने यश भारती सम्मानित जल पुरूष राजेन्द्र सिंह के जल संरक्षण से जुड़े अभियान और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण भविष्य के लिए सबसे गम्भीर मुद्दा है। राजेन्द्र सिंह जैसे व्यक्ति भावी पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद है।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संकट को दूर करने की दिशा में अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में महत्वपूर्ण कार्य किए। पारिस्थतिकी तंत्र को बेहतर बनाने के लिए जैव विविधता का पर्यावरण से जुड़ी नीतियों को अखिलेश यादव प्राथमिकता देते हैं। आक्सीजन की आबाध आपूर्ति और स्वास्थ्य से जुड़े वृृक्षों के रोपण से परिवेश में सुधार के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने प्रभावी काम किया था।

राजेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया गम्भीर जल संकट की ओर बढ़ रही है। भारत में इसके समाधान के लिए बहुत कम राजनीतिज्ञ ही संवेदनशील हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर्यावरण इंजीनियर हैं। यह उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली में स्पष्ट तौर पर दिखता है। पिछली समाजवादी सरकार में सूखे की मार झेल रहे बुन्देलखण्ड के चरखारी में 100 वर्ष से पहले बने सात तालाबों का जीर्णोद्धार समाजवादी सरकार में ही अखिलेश यादव ने ही किया था। नदियों के पुर्नजीवन और उनकी निर्मलता को बनाये रखने के लिए भी अखिलेश यादव ने कई नीतिगत निर्णय लिए जिससे पर्यावरण संरक्षण का अभियान मजबूत हुआ। हिंडन, गोमती, वरूणा नदियों के लिए समाजवादी सरकार के प्रयासों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर होती रहती है।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button