नोएडा, ग्रेटर नोएडा में विभिन्न बूथों पर मन की बात सुनने पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, ग्रेनो वेस्ट में 2 बूथों पर पहुंचे सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ए के शर्मा

मन की बात कार्यक्रम को लेकर आज जिले कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना । नोएडा में भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी शिवांश श्रीवास्तव जहां इसे सुनते आए वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भारतीय जनता पार्टी के दो उपाध्यक्ष सुरेंद्र नागर एवं ए के शर्मा अलग अलग जगह मन की बात सुनने पहुंचे।

बिसरख मंडल मीडिया प्रभारी आशीष दुबे के अनुसार ए के शर्मा आज डॉ अशोक नागर, दीपक भारद्वाज के साथ गौड़ सिटी बूथ पर मन की बात सुनने पहुंचे तो राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ग्रेटर नोएडा वेस्ट बिसरख मंडल के बूथ संख्या 20 में ला रेसिडेंसीया सोसाइटी में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते नजर आए । इस अवसर पर उनके साथ बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, बूथ अध्यक्ष सचिन शर्मा और देवराज नागर मौजूद रहे ।

मन की बात के बाद राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्थानीय मुद्दों के अलावा प्रदेश स्तर पर भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया एवं इसके बाद वृक्षारोपण भी किया।
इसके साथ ही नोएडा में महानगर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सरस्वती शिशु मंदिर मंडल के बूथ न. 98 पर कार्यकर्ताओ संग माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना

आज के कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर बिसरख मंडल मंत्री अश्वनी पटेल,कपिल भाटी के साथ आनंद कुमार,उपेंद्र कुमार,राजीव शर्मा,धीरज अमिताभ कुमार एवं गिरीश शुक्ला ने उपस्थिति दर्ज कराई