main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट

व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी आम आदमी पार्टी:मनीष वर्मा

भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से व्यपारी तो परेशान है ही साथ मे किसान, नौजवान सभी परेशान है पेट्रोल-डीजल के रोज बढ़ते हुए दामो ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है।दूसरी तरफ खाद्य तेलों के दाम व रसोई गैस के रोज आसमान छूते दामो ने आम आदमी के मुँह से निवाला भी छीन लिया है ये बाते आम आदमी पार्टी के व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा ने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे "यू पी जोड़ो अभियान"कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिसरख ग्रेटर नोएडा में कही।

रविवार को आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने बिसरख में कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यपार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने किया आज ही ज्योति ठाकुर को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।मुन्ना गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर व माला पहनाकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट किया

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश सचिव व गौतमबुद्ध नगर प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि “बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ ” की बात करने वाली इस प्रदेश सरकार ने कल ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में महिला का चीरहरण हुया और सरकार धृतराष्ट्र की तरह देखती रही। भाजपा के लोगो ने इन चुनावों में किस तरह से सत्ता का दुरुपयोग किया है यह सर्वविदित है

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव और प्रवक्ता संजीव निगम ने किया। सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भी भेंट किया गया। नोएडा सदस्यता अभियान प्रभारी पंकज अवाना,व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जतिन शर्मा,मेरठ मंडल अध्यक्ष कालूराम दरोगा व उपाध्यक्ष अमित यादव ने भी अपने विचार रखे। गौतमबुद्ध नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोमेश्वर तोमर, जिला सचिव हर्षित श्रीवास्तव,व्यपार प्रकोष्ठ जिला महासचिव प्रियदर्शी व गाजियाबाद के एस सी/एस टी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार मौजूद रहे।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button