main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट

यूपी चुनाव की तैयारियां शुरू : भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी और मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया शुरू करेंगे मंडल में बूथों और समितियों के पुनर्गठन के लिए “मेरा मंडल, अजेय मंडल” अभियान

उत्तर प्रदेश में प्रदेश स्तर पर भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को शुरू कर चुकी है ऐसे में बिसरख मंडल में जिला अध्यक्ष विजय भाटी के आदेश पर मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया बूथों और समितियों के पुनर्गठन के कार्य में को आरंभ करेंगे जिसके लिए मेरा मंडल, अजेय मंडल अभियान चलाया जाएगा ।

इस अभियान में मंडल कोषाध्यक्ष क्षितिज गुप्ता, मंत्री कपिल भाटी, अश्वनी पटेल और शिखा शर्मा के साथ 1000 नए कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे

भाजपा के सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार महामंत्री जितेंद्र सैन जीतू आदित्य भटनागर सेक्टर और बूथों के पुनर्गठन की कमान संभालेंगे तो सभी छह उपाध्यक्ष दिनेश बेनीवाल, देवराज नागर, मुकेश चौहान, प्रवीण भाटी, रूपचंद नागर, दीपक कुशवाह इस अभियान में नए सदस्यों का वेरिफिकेशन करेंगे

भाजपा में शुरू हुई युवा और महिला मोर्चा के लिए लाबिंग

वहीं जिले में भाजपा के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के लिए भी अभी लॉबिंग शुरू हो गई है लोगों ने अपने-अपने संपर्कों के जरिए लखनऊ के चक्कर लगाने शुरू कर दिया माना जा रहा है कि जुलाई के मध्य तक इन दोनो मोर्चों पर फैसला आना शुरू हो जाए । ऐसे में जिले की राजनीति में जिला अध्यक्ष विजय भाटी मंडल की राजनीति में मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button