किरण त्यागी बनी ग्रेटर नोएडा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, इरॉस सम्पूर्णम सोसाइटी में हुए कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मदन लाल

आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर महिला प्रकोष्ठ ने आज संगठन विस्तार के क्रम में इरॉस सम्पूर्णम सोसाइटी में किरण त्यागी को ग्रेटर नोएडा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत किया I इनके साथ उषा शर्मा, सुनीता त्यागी, रिचा त्यागी, मनीषा सिंह एवं सीमा त्रिवेदी को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति उपाध्याय एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष अनीता चौधरी द्वारा किया गया ।
संगठन विस्तार में आज मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के विधायक मदन लाल प्रदेश सचिव एवं गौतमबुद्ध नगर प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता शर्मा से उपस्थित रहे। विधायक मदन लाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर आम आदमी के निष्ठावान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं आने वाले समय में जिला पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ा रही है कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी प्रदेश मेंअपना खाता खोलेगी।
मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा की दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी विकास की गंगा बहेगी। मीटिंग में मुख्य रूप से साधना सिंह अनीता रुबीना हेमंत सिंह अनिल माहेश्वरी आदि लोग मौजूद थे।