main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट

ऑनलाइन नव वर्ष उत्सव : आरएसएस के स्वयंसेवकों ने एक साथ चैत्र नववर्ष प्रतिपदा के उत्सव को घर से मनाया

गौतम बुद्धनगर के आरएसएस के 60 स्वयं सेवकों ने विक्रम संवत 2078 के चैत्र नववर्ष प्रतिपदा के उत्सव को अपने घरों में ही पूर्ण गणेवश में घर के सभी सदस्यों के साथ मनाया। जिला प्रचारक विशाल पांडेय ने बताया कि नगर और शाखा स्तर पर सभी ने घर में ही ध्वज लगाकर आद्य सरसंघचालक प्रणाम और प्रार्थना किया। संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार, आरएसएस, महाराज विक्रमादित्य और वर्ष प्रतिपदा के बारे में चर्चा की तथा दीपक जलाकर व शंखनाद करके भारत माता की आरती के साथ बड़े ही धूमधाम से इस उत्सव को मनाया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौतमबुद्ध नगर के जिला कार्यवाह अनुज खरब ने बताया कि आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराव हेडगेवार का जन्म वर्ष प्रतिपदा चैत्र शुक्‍ल पक्ष को हुआ था और यह संघ का एक प्रमुख उत्सव है जिसको सभी स्‍वयंसेवक काफी उत्साह और धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन पूर्ण गणवेश में पथ संचलन, बौद्धिक, शार‍ीरिक और घोष प्रदर्शन, आद्य सरसंचालक प्रणाम आदि के कार्यक्रम होते हैं, परंतु आज का कार्यक्रम वैश्विक महामारी के कारण सभी स्वयं सेवकों ने अपने-अपने घरों से मनाया। जिसमे सभी स्वयं सेवक इन्टरनेट के माध्यम से जुड़कर ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय की और बौद्धिक ग्रहण किया।

केशव नगर के आई टी प्रमुख धीरज त्रिपाठी जी ने जानकारी दी कि इसी क्रम में विभिन्न नगर और शाखा स्तर पर कार्यक्रम किया गया। केशव नगर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी नव वर्ष प्रतिपदा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमे जिले से मुख्य मार्ग प्रमुख टीकम, नगर संघचालक बद्री, नगर कार्यवाहक शेखर और उदय की उपस्थिति मुख्य रूप से रही।

स्वयं सेवक लवी गर्ग द्वारा एकल गीत गाया गया और सुभाषित के साथ बौद्धिक में विश्वकांत भरद्वाज ने बताया कि संघ की स्थापना के 95 वर्ष हो चुके है और एक विशाल बट वृक्ष की तरह छाया करते हुए संघ अपनी समस्त शाखा, प्रशाखाओं के माध्यम से सम्पूर्ण भारत राष्ट्र के साथ ही विश्व भर में फैले विराट हिन्दू समाज का मार्गदर्शन कर निरंतर उसे सुदृढ़ बनाने में संलग्न है। आज संघ विचार परिवार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्र के परम उभ्युदय का पावन लक्ष्य सामने रखकर संघ की स्थापना की थी और वह आज भी सर्वाधिक प्रासंगिक है। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी भारतीय नववर्ष उसी नवीनता के साथ देखा जाता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने ध्येय के साथ व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण में अनवरत लगा है और माँ भारती के सेवा कर रहा है।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button