योगी आदित्यनाथ की सरकार के चार साल का कार्यकाल किसानो, बेरोजगारो, युवाओं व आम आदमी के लिए निराश करने वाले रहे। यह सरकार अपने चुनावी वादों व जनता के बुनयादी सुविधाओं को पूरा करने में नाकाम रही। ये बात आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने गौतमबुद्ध नगर के सक्रिय कार्यकर्ताओ की ग्रेटर नोएडा में बैठक को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष सभजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब केजरीवाल मॉडल चलेगा। लोग परिवर्तन चाहते है। दिल्ली जैसी बिजली,पानी चिकित्सा व शिक्षा की व्यवस्था अब उत्तर प्रदेश के लोग भी चाहते है उन्होंने कहा कि चार साल में गन्ना किसानों के लिए मूल्यों में एक रुपये की भी वृद्धि नही की गयी।महंगाई चरम पर है अपराध चरम पर है सरकार सिर्फ झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर रही है
बैठक में प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में घर-घर जाकर बताये।कला और संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बॉयशाली सिन्हा ने कहा कि पिछले चार साल में महिलाओं पर आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है सरकार महिलाओ को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। बैठक का संचालन जिला महासचिव संजीव निगम ने किया।
दर्जनों नए लोग हुए पार्टी में शामिल
आज प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की उपस्थिति में सोमेश्वर सिंह तोमर, दुष्यंत सिसोदिया ,पंकज कुमार, नवीन सिंह ,संदीप चौधरी ,राकेश तोमर, दिनेश नागर, निरंजन सिंह ,सौरभ कुमार ,चौधरी राजेंद्र सिंह वअक्षय सिंह पार्टी में शामिल हुए।