main newsएनसीआरदिल्लीनोएडा

पुर्व राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा ने एम्स दिल्ली में कोवैक्सीन का लिया पहला डोज,कहा खुद भी वैक्सीन लगाइये और सबको प्रेरित कीजिये

पुर्व राज्य सभा सांसद, एस आई एस सिक्योरिटी के चेयरमैन और वरिष्ठ समाज सेवी आर के सिन्हा ने एम्स दिल्ली में कोवैक्सीन ( भारत बायोटेक द्वारा हैदराबाद में बनी पूर्णत: स्वदेशी वैक्सीन) का पहला डोज लिया।

ये भी संयोग ही रहा कि उनका वैक्सीन भी पुडिचेरी की सिस्टर निवेदा ने ही दिया जिन्होने प्रधानमॅंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी दी को वैक्सीन लगाया था। आर के सिन्हा आज जब वैक्सीन लेने गए उनकी ही ड्यूटी थी, जैसी कि उस दिन सुबह थी जब मोदी जी आये थे।

आर के सिन्हा ने इसके बाद एनसीआर खबर को बताया कि aiims में इनकी ड्यूटियां शिफ्टों में बदलती रहती हैं। लेकिन अनावश्यक तौर पर उनको पुडिचेरी के चुनाव से जोडकर विरोधी दलों ने विवाद खडा किया। इसी प्रकार कोवैक्सीन को भाजपा का वैक्सीन घोषित करने में भी लोगों ने परहेज नहीं किया। अरे भाई, यह भाजपा या मोदी का वैक्सीन नहीं है, भारत के विलक्षण वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया हुआ स्वदेशी वैक्सीन है। उनका सम्मान कीजिये और एक स्वाभिमानी देशभक्त नागरिक की तरह खुद भी वैक्सीन लगाइये और सबको प्रेरित कीजिये।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button