main newsउत्तर प्रदेशभारतलखनऊ

प्रदेश की सभी सीटों पर पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस-अजय कुमार लल्लू

लखनऊ डेस्क I पंचायत चुनाव की तैयारी एवं रणनीति बनाने के उद्देश्य से आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधायक, एम.एल.सी., पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित पंचायती राज विभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि उ0प्र0 कांग्रेस प्रदेश के स्थानीय मुद्दों को लेकर पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल, डीजल के मूल्यांे में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों की समस्याओं एवं योगी सरकार की विफलताओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दांे लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में और सभी सीटों पर पंचायतों का चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि उ0प्र0 आज अराजकता के दौर से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनहित के सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त है कि रोजाना हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही हैं। बेरोजगारी ऐतिहासिक चरम पर है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती मंहगाई से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पहली बार ग्रामीण जीवन में जिस तरह की बेरोजगारी और भुखमरी देखी जा रही है पहले कभी नहीं थी। युवा, बेरोजगार और किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हैं। फसल बीमा कंपनियां किसानों का पैसा हड़प रही हैं। चहुंओर निराशा और हताशा व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर जन-जन तक जायेगी और पंचायत चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होने कहा कि विगत दिनों से चलाये जा रहे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का संगठन न्याय पंचायत स्तर तक गठित हो चुका है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ताकत उभरकर सामने आयेगी।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button