main news

आम आदमी पार्टी के साथी न सिर्फ जिला पंचायत सदस्य के चुनाव जीतेंगे बल्कि बहुत से जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष भी बनाएंगे: नोएडा में बोले संजय सिंह

आज आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने नोएडा में आयोजित एक चर्चा में कहा कि आम आदमी पार्टी के साथी पंचायत चुनाव जीतने के बाद गाँवो में दिल्ली मॉडल लागू करेंगे ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा कि खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान जैसे ही अपने खेत का गन्ना मिलो में तौलाकर घर वापस जाएंगे उनके घर पहुँचने से पहले उनके बैंक खाते में उनके गन्ने का मूल्य पहुंच चुका होगा।

सिंह ने आगे बोलते हुए भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के साथी न सिर्फ जिला पंचायत सदस्य के चुनाव जीतेंगे बल्कि बहुत से जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष भी बनाएंगे।


संजय सिंह ने आगे बताया कि शीघ्र ही जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की जाएगी।प्रदेश सचिव व गौतमबुद्ध नगर जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव ने प्रदेश प्रभारी को पिछले दिनों सभी वार्डो में किये गए कार्यो के बारे में अवगत कराया

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति उपाध्याय व उनकी पूरी टीम ने सांसद जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमेश गौतम जिला उपाध्यक्ष परशुराम चौधरी, कैलाश शर्मा,समयवीर सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ बी पी सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्यों में प्रदीप सुनाईया,राजेन्द्र तोमर,जयकिशन जायसवाल, वीरेन चौधरी,राकेश सिसोदिया, केशव उपाध्याय, अब्दुल माज़िद,पंकज अवाना, सुमित भाटी,जतन भाटी,एस सी /एस टी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कुलदीप कुमार जिला कार्यकारिणी से सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button