main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट

आत्मनिर्भर भारत एवं बजट 2021 पर भाजपा गौतम बुद्ध नगर की बिसरख मंडल में हुई बैठक

गौतम बुद्ध नगर के बिसरख मंडल मे आत्मनिर्भर भारत एवं बजट 2021 के सम्बन्ध मे भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया।


बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तरप्रदेश के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने बैठक को संबोधित किया। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय भाटी एवं जिले के पदाधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे।


बिसरख मंडल मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा ने जानकारी दी कि सत्यपाल सैनी जी ने आत्मनिर्भर भारत एवं बजट सत्र 2021 से सभी सम्बन्धित मुख्य बिंदु, सरकार की उप्लब्धियों, एवं सरकार द्वारा सभी वर्ग एवं सेक्टर मे होने वाले विकास पर अपने विचार प्रस्तुत किए साथ ही उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिए कि इस लोक कल्याणकारी बजट के सभी बिंदुओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है।


बैठक का आयोजन ग्राम खोदना खुर्द स्थित राजबीर सिंह नागर के आवास पर हुआ। बैठक मे मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, बिसरख मंडल प्रभारी डाo अशोक नागर, महामंत्री – जीतेंद्र सैन, आदित्य भटनागर, उपाध्यक्ष – रूपचन्द नागर, देवराज नागर, दिनेश बेनीवाल, प्रवीण भाटी, दीपक कुशवाहा, मंत्री- शिखा शर्मा, मिथिलेश पटेल, नरेश पायला, कपिल भाटी, कोषाध्यक्ष क्षितिज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button