main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट

हवेलिया वैलेंसिया सोसाइटी में बिजली मुद्दे पर विवाद में पुलिस ने भाजपा सोसाइटी अध्यक्ष पर 151 में किया केस दर्ज, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस का आरोप

भाजपा बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदोरिया ने आज बिसरख पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भाजपा कार्यकर्ता पर ही केस करने के आरोप लगाए है I देर रात भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा किये गये ट्वीट में उन्होंने लिखा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हवेलियां वेलेंशिया सोसायटी में निवासियों का बिजली के मुद्दे पर बिल्डर की मेंटेनेंस टीम के साथ विवाद हुआ। बिसरख पुलिस ने आकर उल्टा निवासियों जिसमें भाजपा कार्यकर्ता भी थे उन पर ही केस कर दिया।

रवि भदोरिया ने एनसीआर खबर को बताया की आज सुबह भाजपा सोसाइटी अध्यक्ष विनय सिंह और मेंटिनेंस टीम के बीच रेजिडेंट की बिजली काटने को लेकर विवाद हो गया I जिसके बाद भाजपा सोसाइटी अध्यक्ष विनय सिंह ने पुलिस को काल करके मदद के लिए बुलाया I जिसके बाद बिसरख SHO मुनीश चौहान वहां पहुंचे और दोनों पक्षों से लोगो को थाने ले गये I जहाँ विनय सिंह और दुसरे पक्ष पर धारा 151 आई पी सी में केस दर्ज कर दिया गया I लोगो का आरोप है कि विवाद की स्थिति में पुलिस को बुलाने पर पीड़ित के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया

भाजपा नेताओं और सोसाइटी के लोगो ने पुलिस पर बिल्डर से मिले होने के आरोप लगाए है I हालाँकि रवि भदोरिया के ट्वीट का जबाब देते हुए नॉएडा पुलिस लिखा है

वही लोगो ने भाजपा नेता रवि भदोरिया के ट्वीट पर लिखा

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button