आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नोएडा स्थित पार्टी कार्यालय में किसान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किसान दिवस मनाया।
इस अवसर पर जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी , दादरी प्रभारी हरदीप भाटी एवं अध्यक्ष सुमित भाटी,नोएडा उपाध्यक्ष गौरव मेहरा,जिला कार्यकारिणी से राजेन्द्र तोमर,मुन्नू चौधरी, हर्षित श्रीवास्तव,हिमांशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे