भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की बेखौफ हमलावरों ने गोली मार की हत्या

This image has an empty alt attribute; its file name is 4d7762f6-ebe5-4c00-bd75-b8fbf63f2d8f-1024x258.jpg

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर घर जा रहे एक भाजपा मंडल उपाध्‍यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने जाम लगा दिया। एसपी सिटी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। शुक्रवार रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2020-10-11-at-20.22.47-1-1024x258.jpeg

थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच निवासी 42 वर्षीय दयाशंकर गुप्ता की परचून की दुकान है। वह भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और तमंचे से उन पर गोली दाग दी।

गोली भाजपा नेता के सीने में जाकर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौका देख हमलावर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ भाजपा नेता को आनन-फानन अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।