बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पद संभालने के 8 महीने बाद अपनी नई टीम का ऐलान किया है। राम माधव, पी. मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महासचिव पद से हटाकर उनकी जगह नए चेहरों की जगह दी गई है। कर्नाटक से बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान दी गई है। वह पूनम महाजन की जगह लेंगे। बिहार विधानसभा चुनावों से पहले इस परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी में भी काफी फेरबदल किए गए थे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने भाजपा केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। pic.twitter.com/oLGRoSmbPa
— BJP (@BJP4India) September 26, 2020