नोएडा पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली कमिश्नरेट बनने के 9 महीने बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए आज खुशखबरी आई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौरव चंदेल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और ढाई लाख का इनामी आशु जाट को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया । बड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा पुलिस उसको मुंबई से दिल्ली जाने की तैयारी कर रही है
नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में क्राइम ब्रांच ने शनिवार की सुबह एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी की है मुंबई पुलिस की ओर से प्रवीण उर्फ आशु जाट की हिस्ट्री प्रकाशित की गई जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वर्क चंदन हत्याकांड का भी जिक्र है इसके अलावा आशु जाट पर 19 मुकदमें दर्ज है जिसमें लूट डकैती और हत्या के मामले हैं
आपको याद दिला दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 9 महीने पहले हुए गौरव चंदेल हत्याकांड में आशु जाट का नाम आया था। 6 जनवरी 2020 की रात परथला गोल चक्कर के पास गौरव चंदेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उनकी नई कार किया सेल्टोस को लुटेरे लूटकर भाग गए थे कई हफ्तों की छानबीन के बाद नोएडा पुलिस ने खुलासा किया था कि गौरव चंदेल हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशु जाट उसकी पत्नी है
नोएडा पुलिस लगातार कई महीनों से आशु जाट की तलाश कर रही थी। इससे इससे पहले नोएडा पुलिस ने आशु जाट की पत्नी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था लेकिन आशु जाट पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था