राम मंदिर भूमि पूजन आज : दादरी विधायक तेजपाल नागर ने लगाये पौधे, भाजपा बिसरख मंडल आज जलाएगा 1 लाख दिये

500 वर्षो के बाद सब कानूनी बाधाये पार होने क एबाद आज प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्री राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे और शुभ मुहर्त में नीव भी रखेंगे I जानकारी के अनुसार नीव के लिए लगभग 22 किलो चांदी की इंट भी लाइ गयी है I

खबर लिखने तक प्रधानमंत्री दिल्ली से लखनऊ के लिए विमान से प्रस्थान कर चुके है वह 10.35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके बाद 10.40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या जाएंगे। वह 11.30 बजे अयोध्या में साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंड करेंगे। पीएम 11.40 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। वह ठीक 12 बजे रामजन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। नरेंद्र मोदी 10 मिनट रामलला के दर्शन करेंगे 12.15 बजे प्रधानमंत्री परिसर में पारिजात लगाएंगे। इसके बाद 12.30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। 12.40 बजे मंदिर की आधारशिला रखेंगे।

जगह जगह भाजपा विधायक इसके लिए कार्यक्रम कर रहे है इसी क्रम में दादरी विधायक आज सुबह चौना गाँव में वृक्षारोपण करने पहुंचे जहाँ उन्होंने कहा भगवान श्री राम का भव्य मंदिर आज अयोध्या जी में बनेगा, इसलिए आज दादरी विधानसभा के चौना गाँव मे पौधारोपण किया। रात को दीप जलाकर दिवाली मनाएंगे, और पर्यावरण भी बचाएंगे। हम सबको एक पौधा तो जरूर लगाना चाहिए।

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आज पुरे मंडल में भाजपा द्वारा 1 लाख दिए जलाने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है I बिसरख मंडल में संयोजक प्रशांत शुक्ला के नेतृत्व में इको विलेज अध्यक्ष ने आज इको विलेज में ५००० दिए जलाने की घोषणा की है , वहीं अरिहंत आर्डन में भाजपा अध्यक्ष नवीन कुमार ने १००१ ,हवेलिया वालेंसिया होम्स अध्यक्ष विनय सिंह ने १००१ ट्राईडेंट एम्बेसी में अध्यक्ष प्रियदर्शीने १००१ दिए जलाने की जानकारी है I