उत्तर प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अपनी ओर से प्रवक्ता और मीडिया में चर्चित चेहर डॉ. सैयद जफर इस्लाम को उम्मीदवार बनाया है। जफर इस्लाम कई मौकों पर पार्टी के लिए रणनीतिक भूमिका निभा चुके हैं। जफर इस्लाम भाजपा के प्रवक्ता हैं I मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने में इस्लाम की प्रमुख भूमिका थी I
यह सीट अमर सिंह के निधन से खाली हुई थी। अमर सिंह के निधन के बाद प्रदेश की इस एक सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। उपचुनाव में जफर इस्लाम का निर्विरोध निर्वाचन तय है। प्रदेश में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में है,