दिल्ली विधान सभा चुनावी में करारी हार के बाद दिल्ली भाजपा के 282 मंडलों में किसे अध्यक्ष बनाया जाए। इसको लेकर दिल्ली भाजपा में आपसी खीचतान चल रही है I भाजपा ने प्रत्येक मंडल के लिए दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। पर्यवेक्षक मंडल के नेताओं से बातचीत कर अध्यक्षों की सूची तैयार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार तक सूची तैयार होनी है। हालत ये है की इस समय एक मंडल के लिए आधा दर्जन से अधिक नेताओं के नाम अध्यक्ष पद के लिए आ रहे है। लेकिन पार्टी ऐसे नेता को चुनना पसंद करेगी जो आगामी एमसीडी चुनाव में बेहतर भूमिका निभा सके।

वहीं मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष की अधिकतम उम्र सीमा को लेकर भी भाजपा में विरोध हो रहा है क्योंकि कई ऐसे कार्यकर्ता है जो वर्षों से पार्टी का झंडा उठाए हुए हैं। लेकिन उन्हें अभी तक संगठन में कोई पद नहीं मिला है। ऐसे में वे इस उम्र की सीमा में बंधकर रह जाएंगे। ऐसे में नवनिर्वाचित दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के लिए भाजपा संगठन को मजबूत दावेदारों के नयी भरोसेमंद टीम बनाना बड़ा चैलेन्ज हो गया है जिसके बाद ही आगामी एमसीडी चुनाव अध्यक्ष अपनी ताकत साबित कर पायेंगे