पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिको द्वारा कायराना हरकत करते हुए भारतीय सैनिको पर घात लगा कर मोटे मोटे सरियो,कील लगे रॉडो से हमला करने के कारण भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए | जिससे पूरा देश आक्रोश मे है आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका ।
शुक्रवार को आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे सेक्टर 18 अट्टा पीर चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका।
पुतला फूंकने वालो में जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम,जिला उपाध्यक्ष परशुराम चौधरी,नोएडा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत व उपाध्यक्ष विक्की पंडित, जिला प्रवक्ता प्रो ए के सिंह,जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र तोमर व प्रदीप सुनईया,केशव उपाध्यायआदि मौजूद रहे।