ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 70 दिनों से चल रही है माँ सीता रसोई का आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस पर भंडारा कर कर समापन कर दिया गया । सीता रसोई का संचालन कर रहे बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि लॉक डाउन शुरू होने पर गरीब मजदूरों को दिल्ली से निकालकर बॉर्डर पर खड़ा कर देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के आह्वान पर तथा आदरणीय क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी के निर्देशानुसार एवं आदरणीय जिलाध्यक्ष विजय भाटी के आदेशानुसार बिसरख मंडल ग्रेटर नोएडा वेस्ट भाजपा की माँ सीता रसोई का आरंभ किया गया था ।
70 दिन अनवरत चला ये अभियान आज मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भंडारा कर समापन किया गया। इस महा अभियान में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सभी सोसाइटी ओं के लोगों ने तन मन धन से अपना सहयोग दिया जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष होने के चलते मै आभार प्रकट करता हूं साथ ही अपने सांसद महेश शर्मा एवं विधायक तेजपाल नागर का भी आभारी हूं जिनके आशीर्वाद से इस कार्य को सम्पूर्ण किया गया। माँ सीता रसोई में हमारा एक लक्ष्य निर्धारित था कि कोई भूखा न रहे हमें विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम इस पर खरे उतरे होंगे।
इस रसोई के सुचारू रूप से चलने में दिनेश बेनीवाल, देवराज नागर, मुकेश चौहान, अदित्य भटनागर, जितेंद्र जीतू, राहुल चौधरी, विवेक सिंह, अर्चित चौधरी, संजीव खन्ना, सौरभ शर्मा, दीपक कुशवाह, गौरव चौधरी, मोहन गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सुजीत शर्मा, संतोष कुमार सिंह, विनय सिंह, प्रशांत शुक्ला, के पी सिसोदिया का सहयोग अतुलनीय रहा