मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दादरी विधायक तेजपाल नागर एवं भाजपा गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने हवन पूजन कर आदरणीय मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
साथ ही साथ आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विधायक ने JP कॉसमॉस सोसाइटी में वृक्षारोपण और मास्क वितरण भी किया। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रकृति ने हम मनुष्य को बहुत कुछ दिया है इसी लिए हमारा ये कर्तव्य है कि हम उसे संजोए और सँवारे न कि उसे नुकसान पहुचाये।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव, ग्रेटर नोयडा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, सुनील भारद्वाज समेत मंडल के अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थित एवम सहभागिता दर्ज कराई।
आज ग्रेटर नोएडा के जे पी कॉसमॉस सोसाइटी में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया, मास्क सेनेटाइजर बाटें और हवन किया। pic.twitter.com/lAkJEeGxNL
— Tejpal Nagar MLA (@tejpalnagarMLA) June 5, 2020