पेट्रोल,डीज़ल के बढ़ते हुए रेट का विरोध करते हुए नोएडा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शहाबुदीन व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रामकुमार तंवर व अशोक शर्मा को सैक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया।
उत्तर प्रदेश उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामकुमार तंवर ने कहा की सरकार पुलिस के माध्यम से कांग्रेस के नेताओँ व कार्यकर्ताओं का दमन करा रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी जनविरोधी नितियों के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी मुकदमे व जेल से कांग्रेस के लोगों नही डरते।
आज देश में अराजकता का माहोल फेला हुआ है आज देश की जनता सरकार की ग़लत नितियो की वजह से त्रस्त है।आज गरीब मज़दूर किसान अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है आज लोगों को अपना जीवन जीने के लिए अनेको चूनोतियो का सामना करना पड़ रहा है।
विरोध प्रर्दशन में शहर अध्यक्ष शहाबुदीन,उत्तरप्रदेश कांग्रेस सदस्य चौधरी रामकुमार तंवर,वरिष्ठ कांग्रेसी कुंवर नूर मोहम्मद,प्रमोद शर्मा पीसीसी,पुरुषोत्तम नागर जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस,पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्र्द सिंह अम्बावत,अशोक शर्मा पीसीसी,सतेन्र्द शर्मा पीसीसी,प्रवक्ता पवन शर्मा,लियाकत चौधरी पीसीसी,वरिष्ठ नेता सोविन्र्द अवाना,गौतम अवाना जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस,ललित अवाना प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस,वरिष्ठ नेता मुकेश शुक्ला, महासचिव रिजवान चौधरी,यतेन्र्द शर्मा,विक्रम चौधरी,दयाशंकर पांडेय,वीरेन्द्र मावी आदि लोगों ने मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करते हुये पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जबर्दस्त विरोध प्रर्दशन किया गया।