भाजपा बिसरख मंडल ने ५ सोसाईटियों में किया संगठन विस्तार

2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए के लिए भाजपा की चुनावी तैयारी ने अब गति ले ली है I इसी क्रम में भाजपा बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदोरिया ने जिला अध्यक्ष विजय भाटी की अनुमोदन के बाद ५ और सोसाईटियों में संगठन विस्तार किया I वहां की २० सदस्यी टीम घोषित की I इस घोषणा के साथ ही भाजपा बिसरख मंडल में अब तक 22 सोसाईटियों की टीम घोषित हो चुकी है I भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी आशीष दुबे के अनुसार बाकी बची हुई सोसाईटियों में भी जल्द ही टीम की घोषणा की जायेगी I

अरिहंत आर्डन में नवीन कुमार बने भाजपा सोसाइटी अध्यक्ष

पैरामाउंट इमोशंस में मुनेश सिंह राजावत बने भाजपा सोसाइटी अध्यक्ष

सुपरटेक इको विलेज 1 में देव किशोर जायसवाल बने भाजपा सोसाइटी अध्यक्ष

हिमालया प्राइड में मनोहर कुमार बने भाजपा सोसाइटी अध्यक्ष

पंचशील ग्रीन्स 2 में मनोज कुमार त्यागी बने भाजपा सोसाइटी अध्यक्ष