नोएडा में आज राहत का दिन रहा बीते 3 से 4 दिन से लगातार बढ़ते हुए आंकड़ों पर आज थोड़ी से रोक लगी प्रशासन द्वारा भेजी गई लिस्ट के अनुसार आज 16 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि प्रशासन ने की है इसके साथ ही 54 लोगों को आज डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद अब तक कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 477 हो गई है और कुल एक्टिव मरीज 220 हैं I आज तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 707 हो गई है, क्रॉस नोटिफाइड 54 मरीजों को जोड़ दें तो यह संख्या 761 हो जाती है
आज इन 54 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है उनमें 20 मरीजों को जिम्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है 20 मरीजों को निम्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है 9 मरीजों को कैलाश हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है जबकि 5 मरीजों को शारदा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है।
आज संक्रमित हुए लोगों में बिलासपुर नोएडा से 22 वर्षीय महिला, सेक्टर 73 नोएडा से 38 वर्षीय पुरुष, नोएडा से 38 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 128 नोएडा से 42 वर्षीय पुरुष, फेस टू ग्रेटर नोएडा से 49 वर्षीय पुरुष, कासना नोएडा से 21 वर्षीय पुरुष, गौर सिटी वन ग्रेटर नोएडा से 37 वर्षीय महिला, ग्रेटर नोएडा से 49 वर्षीय पुरुष, जेवर से 58 वर्षीय पुरुष, बडोली बांगर से 50 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 49 से 74 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष, इको विलेज नोएडा से 32 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 76 नोएडा से 61 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 122 नोएडा से 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 6 नोएडा से 67 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और ग्रेटर नोएडा से 30 वर्षीय पुरुष हैं