main newsभारतमहाराष्ट्र
भारी बारिश से मुंबई पानी-पानी

मुंबई। भारी बारिश से मुंबई पानी-पानी हो गई है। गुरुवार की रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी है। बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया। कुछ जगहों पर जाम लग जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में शहर के दक्षिणी हिस्से में 111.4 मिमी बारिश हुई थी, जबकि उत्तरी मुंबई में 49.1 मिमी बारिश हुई थी। महीने की शुरुआत में ही द्वीपीय शहर मौसम की पहली भारी बारिश का गवाह बन चुका है, जिसके कारण शहर के कई स्थानों में जल जमाव के कारण यातायात परिवहन और उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुई थीं।