ग्रेटर नॉएडा से लगातार बड़ते पलायन के बीच दादरी विधायक तेजपाल नागर आज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर पहुंचे I वहां से हाईवे से घर के लिए पलायन कर रहे मजदूरों से मिले और मजदूरों, बच्चों और महिलाओं को नाश्ता कराया I उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए मजदूरो को मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे
तेजपाल नागर ने की मजदूरों से अपील करते हुए कहा की वो पैदल जाने की बजाय जिला प्रशासन के द्वारा सरकारी बसों में जाएं , यूपी सरकार की और से सभी के लिए इंतजाम किये गया है I सरकार आपको सुरक्षा पूर्वक घर पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है
आज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर अपने साथी कार्यकर्ता बंधुओं सहित जनता जनार्दन की सेवा करने का सौभाग्य मिला… pic.twitter.com/Fvf8s2wGFQ
— Tejpal Nagar MLA (@tejpalnagarMLA) May 14, 2020