भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नॉएडा और ग्रेटर नॉएडा के जीरो पॉइंट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया I भाजपा के पूर्ण कालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बन्ने के बाद जेपी नड्डा पहली बार दिल्ली से नॉएडा, ग्रेटर होते हुए यमुना एक्सप्रेस हाइवे से आगरा CAA के समर्थन में होने वाली रैली को संबोधित करने जा रहे थे
नॉएडा में विधायक पंकज सिंह और सांसद डा महेश शर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सुरेंद्र नागर ,सांसद राज्यसभा, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, मंत्री नवाब सिंह नागर, मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राज्य भाजपा परिषद के सदस्य जुगराज चौहान, अनिल पंडित, योगेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ उनका स्वागत किया
वहीं ग्रेटर नॉएडा में विधायक तेजपाल नागर और जिलाध्यक्ष विजय भाटी एवं बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया के साथ अन्य सभी मंडलों के अध्यक्ष, महेश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, विचित्र तोमर, राजेन्द्र सिंह, प्रेम शर्मा ने भी गुलाब के फूलों, शॉल और पगड़ी पहनाकर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया
जेपी नड्डा को सभी कार्यकर्ताओं ने गुलाब के फूल दिए , जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा की आज वो आगरा की उस पावन धरती पर caa के समर्थन में होने वाली रैली में जा रहे है जहाँ शान्ति कुञ्ज के संस्थापक श्री राम शर्मा का जन्म हुआ I उन्होंने कार्यकर्ताओं से CAA के समर्थन में जिले की जनता को जागरूक करने को कहा
जेपी नड्डा के स्वागत समारोह को भव्य बनाने में दिनेश बेनीवाल, सुमित बैसोया, आदित्य भटनागर, प्रशान्त शुकला अर्चित चौधरी, सौरभ शर्मा राज्य भाजपा परिषद के सदस्य जुगराज चौहान, अनिल पंडित, योगेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, विनोद त्यागी, युद्धवीर चौहान, जिला महामंत्री पूनम सिंह, नरेश शर्मा, मनीष शर्मा, चंदगीराम यादव, संजय बाली, डिंपल आनंद, चमन अवाना, गिरीश कोटनाला, धर्मेंद्र गुप्ता, एसएम त्यागी, अमित त्यागी, गणेश जाटव, मनोज चौहान, सुरेश कृष्णन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई