ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे जीरो पॉइंट पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में एक कार्यकर्ता ने महिला पुलिस के साथ ही छेड़छाड़ की खबर भी सामने आयी
जिसके बाद जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने लगी तो भाजपा के कुछ स्थानीय नेता बीच में आ गए। स्थानीय भाजपा नेताओ ने जब पुलिस पर हंगामा कर दबाब बनाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनकी विडियोग्राफी की लेकिन आरोपी ने महिला पुलिस का मोबाइल भी छीने की कोशिश की यहाँ तक की वहां पर विडियो बना रहे मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की
ज़रूर पढ़े : डीएनडी नॉएडा और ग्रेटर नॉएडा जीरो पॉइंट पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का हुआ जबरदस्त स्वागत
बताया जा रहा है की पुलिस और भाजपा नेताओ के बीच हंगामे का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विडियो में कुछ स्थानीय भाजपा पदाधिकारी पुलिस से भिड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने अब विडियो से मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एनसीआर खबर ने जब इस मसले पर पुलिस उपायुक्त, महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला से बात की तो उन्होंने बताया की ऐसा एक केस दर्ज किया गया है लेकिन उन्होंने भाजपा नेताओ के होने की जानकारी होने से इनकार किया