ग्रेनो वेस्ट में छठ पूजा समारोह में मालिनी अवस्थी ने बाँधा समां
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड सिटी स्थित स्टेडियम में वीरवार की शाम लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की सुरीली आवाज ने यहां मौजूद हजारों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मालिनी जी ने छठ के महिमामाय गीतों के साथ ही भोजपुरी, अवधी समेत पुरबिया भाषाओं की देढ़ दर्जन से ज्यादा लोकप्रिय और मशहूर गीत गाकर उपस्थित लोगों को थिरकने पार मजबूत कर दिया। इसके पूर्व इसी मंच से जाने माने लोकगायक रविन्द्र रसीला, कृष्ण यादव, संजोली पांडेय के मधुर गायन ने समां बांध दिया। वहीं स्थानीय कलाकार तन्नू के कत्थक नृत्य ने सबका मन मोह लिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि छठ भौतिकता से दूर आत्मीयता सौहार्द ,आत्मशक्ति का पर्व है । इस मौके पर गौतम बुद्ध नगर के विधायक पंकज सिंह, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया ने भी महान लोकपर्व छठ की आस्था और महत्व का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बसे पूर्वांचल के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
मालूम हो कि की गौड़ सिटी छठ पूजा समिति द्वारा इस साल चतुर्थ छठ महोत्सव का आयोजन धूम धाम से किया जा रहा है। 31 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू होकर 1 नवम्बर को खरना, 2 नवम्बर को सुबह का अर्ध्य यानी डूबते सूर्य की आराधना और 3 तारीख को सुबह का अर्ध्य यानी कि उगते सूर्य की पूजा के साथ यह महापर्व संपन्न होगा। इस चार दिवसीय लोकपर्व के अलग अलग दिनों के धार्मिक अनुष्ठानों और रीति रिवाजों की मनोहारी झांकी इस मंच पर महिलाओं ने प्रस्तुत किया।