पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर एक सितंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में राजीव को जानिये मैं भी युवा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई थी। उसमें गौतमबुद्धनगर में कुल 4314 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था जिसमे रेणु अव्वल, अभिषेक द्वितीय और अमितेश तृतीय रहे
उस प्रतियोगिता के सफल छात्र छात्राओं को सोमवार को सेक्टर-52 स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर रहीं रेणु यादव को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे अभिषेक कुमार को टैबलेट दिया गया। जबकि तीसरे स्थान पर रहे अमितेश त्रिपाठी को रेंजर्स की साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि 57 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इनमें एचएमटी की घड़ियां पुरस्कार स्वरूप दी गईं। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में जिला प्रभारी बिजेन्द्र यादव, आदर्श स्कूल के निदेशक ओपी यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नागर, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, एआईसीसी दिनेश अवाना, सेवादल जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, फिरे सिंह नागर, राजकुमार भारती, लियाकत चौधरी, यतेंद्र शर्मा, चरण सिंह यादव, विक्रम सेठी, सहाबुद्दीन, डॉ. सीमा और विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।