एन सी आर खबर डेस्क I प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीजेपी से ज्यदा घबराहट विपक्ष के महागठबंधन में देखि जा रही है इसके बाद सपा और बसपा ने कांग्रेस से गठबंधन पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है एन सी आर खबर के सूत्रों से बताया जा रहा है कि कांग्रेस को 14 सीटों का ऑफर भी दे दिया गया है दूसरी और कांग्रेस का कहना है कि पार्टी को सपा-बसपा से कम से कम 30 सीटें मिले तभी गठबंधन पर विचार हो सकता है
शुरुआत में जब सपा-बसपा ने कांग्रेस को गठबंधन से बाहर रखने का फैसला किया था तब उन्हें लग रहा था कि यूपी में कांग्रेस कमजोर खिलाड़ी के तौर पर चुनाव लड़ेगी I लेकिन प्रियंका गांधी की एंट्री से यूपी कांग्रेस में नया जोश आ गया है जिसके बाद प्रियंका गांधी ही यूपी में विपक्ष को लीड करती दिख रही है
सपा और बसपा भी इस बात को समझ रही है की कांग्रेस को साथ ना लेने का सर्वाधिक नुक्सान उन दोनों के अस्तित्व पर ही होगा ऐसे में महागठबंधन की सीटो पर दुबारा विचार किया जा रहा है