main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट
भाजपाइयों ने दी पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्व. श्री कल्याण सिंह बाबू को ग्रेनोवेस्ट में श्रद्धांजलि

गौतमबुद्ध नगर के बिसरख मंडल ग्रेनो वेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बिसरख मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ स्व कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
मीडिया प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने श्रधेय बाबू जी के द्वारा देश और समाज हित में किये गए कार्यो और योगदान को याद किया गया।