पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के रिटायर्ड नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को अपनी पत्नी से मुलाकात की इजाजत मिल गई है। पाकिस्तान की सरकार ने ‘मानवीय आधार’ पर उन्हें ये इजाजत दी है। माना जा रहा है कि भारत और अंतरराष्ट्रीय दबाव में झुकते हुए पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को उनकी पत्नी से मिलने की अनुमति दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान सरकार मानवीय आधार पर कुलभूषण जाधव की भेंट उनकी पत्नी से कराने को तैयार है। माना जा रहा है इस बावत पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारत के उच्चायोग को जानकारी दे दी है। पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव पर जासूसी का आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है। भारत ने पाकिस्तानी सैन्य अदालत के इस फैसले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में चुनौती दी है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय अदालत ने इस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है।
एन सी आर खबर ब्यूरो
हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं
Related Articles
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान के भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भाजपा बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदोरिया का तंज, पूछा बाकी से मिली भगत है क्या ?
January 17, 2022
नोएडा हेल्थ बुलेटिन : नोएडा में आज 27 कोरोना संक्रमित, निम्स में 200 नए आइसोलेशन बेड का आरंभ
June 5, 2020
Check Also
Close
-
लालू के लिए अब बेल के जरिए जेल से बाहर आना मुश्किल !!!December 24, 2017



