नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में आज सदियों पुराने राम जन्मभूमि विवाद मामले की सुनवाई जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 2010 के इलाहाबाद हाइ कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए दायर किये गए 13 अपील पर सुनवाई करेगी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल के तीन तरह के विभाजन को अनिवार्य किये जाने का फैसला सुनाया था। शीर्ष कोर्ट ने इसके पहले मामले में 32 हस्तक्षेप याचिका को खारिज कर दिया था इसमें श्याम बेनेगल, अपर्णा सेन और तीस्ता सेतलावद की याचिका भी शामिल थी। इसके पहले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में अशोक भूषण, अब्दुल नजीर की न्यायिक पीठ ने अयोध्या मामले में किसी भी तरह के हस्तक्षेप आवेदन को स्वीकार करने से मना कर दिया था। शीर्ष अदालत ने भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के हस्तक्षेप की याचिका को भी खारिज कर दिया था।
NCR Khabar Internet Desk
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045 / 9654531723 पर व्हाट्सएप करें I
हमारे लेख/समाचार ऐसे ही आपको मिलते रहे इसके लिए अपने अखबार के बराबर मासिक/वार्षिक मूल्य हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है और उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे
Related Articles
कश्मीर बदल रहा है : महसूस किया आपने ? अवनीश पी एन शर्मा
July 18, 2016
नॉएडा-ग्रेटर नॉएडा समेत देश के ७५ जिले ३१ मार्च तक लाकडाउन
March 22, 2020
Check Also
Close


