नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आज (6 अप्रैल) 38वें स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच लोकसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाइयों के अध्यक्षों से संवाद करेंगे। भाजपा ने गुरुवार की एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी अपने ऐप के जरिये वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन सभी कार्यकर्ताओं और अध्यक्षों से संवाद करेंगे। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इस मौके पर मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), उत्तर-मध्य मुंबई और सारण (बिहार) शामिल हैं। इन सीटों से क्रमश: मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और राजीव प्रताप रूढ़ी सांसद हैं।
NCR Khabar Internet Desk
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045 / 9654531723 पर व्हाट्सएप करें I
हमारे लेख/समाचार ऐसे ही आपको मिलते रहे इसके लिए अपने अखबार के बराबर मासिक/वार्षिक मूल्य हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है और उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे
Related Articles
डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ कम प्रभावी दिख रही हैं कोरोना वैक्सीन : बोले WHO के अधिकारी बोले
June 22, 2021
त्योहारों पर सावधान : दिल्ली में जांच बढ़ते ही कोरोना संक्रमण में उछाल, मिले दोगुना मरीज
November 2, 2021
Check Also
Close
-
ISI वाले बयान पर राहुल गांधी ने क्या दी सफाई?November 8, 2013



