नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भारत की झोली में दूसरा गोल्ड मेडल आ गया है। भारत की स्टार वेटलिफ्टर संजीता चानू ने 53 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। पहले दिन भारत की मीराबाई चानू ने देश को पहला गोल्ड दिलाया था। वहीं पुरुष वर्ग में भारत के गुरुराजा ने सिल्वर मेडल जीता था। वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने 56 किलोग्राम कैटेगरी में 249 किग्रा वजन उठाया था। इसके साथ ही भारत के तीन पदक हो गए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को मीरा बाई ने 86 किलोग्राम वजन उठाकर दो बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। मीरा बाई चानू ने अपने पहले ही प्रयास में 80 किलोग्राम वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया।
NCR Khabar Internet Desk
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045 / 9654531723 पर व्हाट्सएप करें I
हमारे लेख/समाचार ऐसे ही आपको मिलते रहे इसके लिए अपने अखबार के बराबर मासिक/वार्षिक मूल्य हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है और उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे
Related Articles
‘यौन संबंध बनाने वाली हर औरत को मिले फांसी’
April 11, 2014
केजरीवाल ने अखिलेश को दिया झटका
January 10, 2014
Check Also
Close


